![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1600,h_720/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221112-WA0055.jpg)
जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जमुई जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज शनिवार की सुबह दहियारी पंचायत के भेड़िया में विवादित जमीन पर पटवन करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।इस घटना में दोनों पक्ष से चार महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर किया गया है। बताया जाता है कि राजकुमार साव व महेंद्र साह के बीच 70 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसको लेकर बीते दिनों पंचायत भी हुई थी। शनिवार की सुबह इसी विवादित जमीन पर महेंद्र साह के द्वारा पटवन किया जाने लगा, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया।
![](https://i0.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/11/img-20221112-wa0055951176345654175305.jpg?resize=1024%2C461&ssl=1)
देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और दोनों और लाठी- डंडा, ईट- पत्थर, टांगी चलने लगा। इस घटना में एक पक्ष से राजकुमार साव, दिनेश कुमार, कविता देवी, पिंकी कुमारी व दूसरे पक्ष से महेंद्र साह, प्रकाश साह, रुकमणी देवी, प्रियंका देवी,बसंत साह घायल हुआ। सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर किया गया है। इधर दोनों पक्षों द्वारा मामले को लेकर पुलिस को अलग-अलग आवेदन दिया गया है।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)