![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240411-WA0032-240x172.jpg)
जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चांद के दीदार के बाद गुरुवार को प्रखंड में ईद पारंपरिक तरीके से मनाया गया। विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा अकीदत से ईद की नमाज अदा की गई। अल्लाह ताला से अमन,चैन और खुशहाली की दुआ मांगते हुए लोग एक दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम संप्रदाय के लोग नए परिधानों में सज धज कर मस्जिद पहुंचे जहां सुबह आठ बजे अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। बच्चों में ईद को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साह होता है। ईद की पवित्र नमाज के बाद उन्हें न सिर्फ ढेर सारे लजीज पकवानों का इंतजार रहता है बल्कि ईदी की चाहत भी रहती है।वहीं दूसरी ओर ईद को लेकर पुलिस सुबह से ही मुस्तैद थी। स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।मस्जिदों सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।पुलिस की गाड़ियां लगातार गश्त कर रही थी।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)