![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240411-WA0034-240x172.jpg)
जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक उपकरण है। हम जीवन में शिक्षा के इस उपकरण का प्रयोग करके कुछ भी अच्छा प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा का उच्च स्तर लोगों को सामाजिक और पारिवारिक आदर और एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है।शिक्षा के बगैर मनुष्य का कोई वजूद नहीं,यह बातें स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में गुरुवार को वर्ग अष्टम की छात्राओं के विदाई व कक्षा छह की छात्राओं के प्रवेशोत्सव समारोह पर संचालक सुनील कुमार ने कही।उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय आर्थिक रूप से पिछड़े छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। वैसी बच्चियां जो आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित हो रही थी,उन छात्राओं के लिए सरकार की पहल ने विकास के द्वार खोल दिया।बच्चियां यहां रह कर पढ़ती है तथा समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रखती है। मौके पर वार्डन सुमन कुमारी, शिक्षिका कुमारी विजया, रेखा कुमारी, लेखापाल ब्रजेश कुमार आदि मौजूद थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)