जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज शुक्रवार को थाना क्षेत्र के एनएच 333 सोनो झाझा मार्ग पर पंचपहाड़ी के समीप एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में एक कांवरिया वाहन असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार सहित आधा दर्जन कांवरिया घायल हो गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से बाइक सवार की गंभीर स्थिति की देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर किया गया है। घायल बाइक सवार की पहचान लखीसराय के नीतीश कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल कांवरिया सानो महतो,ईश्वर मंडल,भगिया देवी आदि हैं।
बताया जाता है कि गिरिडीह से कांवरिया सवारी वाहन सुल्तानगंज जा रहा था। इसी दौरान पंचपहाडी के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक को बचाने के क्रम में कांवरिया वाहन सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गया।वहीं बाइक सवार भी असंतुलित होकर
सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बाइक सवार नीतीश कुमार को बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया।