![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_956,h_448/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20210911-WA0075.jpg)
जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत केशोफरका पंचायत के कन्हाईफरका स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार से श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन आरंभ हुआ। 24 घंटे के इस अखंड हरिनाम संकीर्तन की पूर्णाहुति आज शनिवार को होगी। इस अखंड हरिकीर्तन से कन्हाईफरका सहित आसपास का क्षेत्र हरे राम हरे कृष्ण के उद्घोष से भक्तिमय हो गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में घुटवे, केशोफरका, भालसुम व असरहुआ के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूजा समिति के अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शांति की कामना को लेकर शुक्रवार से प्रारंभ हुए इस अखंड हरिकीर्तन के प्रति शनिवार को पूरे विधि विधान के साथ की जाएगी।हरिकीर्तन के संचालन में चंद्रशेखर सिंह, पंचानंद सिंह, गोपाल सिंह, जालेश्वर सिंह, अभिराम सिंह, अरविंद कुमार, चंदन कुमार, निरंजन सिंह, छोटे मंडल सहित दर्जनों ग्रामीण सक्रिय दिखे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)