![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231011-WA0022-240x172.jpg)
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन आज 81 साल के हो गए है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। ऐसे में सेलिब्रिटीज कैसे पीछे रह सकते है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने खास अंदाज में महानायक अमिताभ को बर्थडे विश किया। बॉलीवुड के सिंघम ने अमिताभ बच्चन को बर्थडे विश करते हुए एक प्यारी फोटो साझा की है और लिखा कि, “आपके साथ काम करना उतना ही मजेदार होता है जितना तस्वीर में दिख रहा है। जन्मदिन मुबारक हो अमित जी! प्यार, अच्छी हेल्थ और खुशी की कामना करता हूं।” सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बिग बी के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा, “हैप्पी बर्थडे अमिताभ बच्चन सर। आपकी विरासत और प्रोत्साहन के लिए हर दिन धन्यवाद। बहुत सारा प्यार और सम्मान।” कालोज ने भी अमिताभ को जन्मदिन की बधाई।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)