![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210731-WA0014-240x172.jpg)
*रांची* मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में शुक्रवार को दिवंगत न्यायाधीश उत्तम आनंद के परिजनों ने मुलाकात की। परिजनों ने मुख्यमंत्री से न्यायाधीश स्व. उत्तम आनंद के मौत के मामले के मामले में राज्य सरकार द्वारा उच्च स्तरीय जांच एवं एसआईटी गठन किए जाने पर संतोष व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि मामले की जांच को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। त्वरित गति से इस घटना का अनुसंधान पूरा कर परिजनों को न्याय मिले यह राज्य सरकार की प्राथमिकता है। परिजनों ने मुख्यमंत्री से दिवंगत न्यायाधीश उत्तम आनंद की धर्मपत्नी को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने हेतु पहल करने का आग्रह किया है। मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे सहित दिवंगत न्यायाधीश उत्तम आनंद के परिजन उपस्थित थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)