![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210802-WA0006-240x172.jpg)
सोमवार को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन (राजस्व संग्रहण) की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किये गए राजस्व संग्रहण की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने वाणिज्य कर उपायुक्त को अपने स्तर पर नियमित रूप से राजस्व संग्रहण की समीक्षा करने तथा बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान विधुत कार्यपालक अभियंता, धनबाद प्रमंडल को अभियान चलाकर राजस्व संग्रहण की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही खनन विभाग की समीक्षा के दौरान राजस्व संग्रहण के मामले में तेजी लाने का निर्देश दिया।
बैठक में परिवहन विभाग, उत्पाद विभाग, कृषि बाजार समिति, जिला अवर निबंधक, को-आपरेटिव, वन प्रमंडल, मत्स्य विभाग, माप तौल विभाग, नगर निगम एवं नीलाम पत्र इत्यादि की समीक्षा की गयी।
बैठक में उपायुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, वाणिज्य कर उपायुक्त, विधुत कार्यपालक अभियंता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)