![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210807-WA0016-240x172.jpg)
धनबाद में छात्र छात्राओं पर हुए लाठी चार्ज को लेकर कतरास मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता जी के अध्यक्षता में युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर,लगाए हेमंत सोरेन मुर्दाबाद के नारे,एसडीएम सुरेन्द्र कुमार को बर्खास्त करने की मांग। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने की इस दौरान धर्मेंद्र गुप्ता जी के साथ कदम से कदम मिलाकर एक स्वर में कहा हर जोर- जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है साथ ही साथ भाजयुमों कतरास मंडल की टीम ने हेमंत सोरेन और धनबाद जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं हांथो में पार्टी का झंडा लेकर सड़कों पर उतर गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, झारखण्ड सरकार होंश में आओ,धनबाद जिला प्रशासन हाय- हाय धनबाद पुलिस होश में आओ आदि नारेबाजी की। भाजयुमो कतरास मंडल के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मांग किया कि धनबाद SDM पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपस्थित:- महेश पासवान, प्रकाश राम गुप्ता, युवा नेता धर्मेंद्र गुप्ता, विक्की सिंह,विवेक हज़ारी,राजन गुप्ता,विक्की गुप्ता,कुणाल गोस्वामी,उदय रवानी,आकाश रवानी,दीपक भुइँया,मनोज साव,अमित मैनेज,कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)