![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210810-WA0037-240x172.jpg)
आजाद दुनिया प्रतिनिधि
राजा कुमार पासवान
तेतुलमारी:झारखण्ड मुक्ती मोर्चा के बाघमारा प्रखण्ड अध्यक्ष रतिलाल टुडू के आवसीय कार्यालय तिलाटाॅंड झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का 46 वाँ जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया।बताया जाता है कि मंगलवार को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के दर्जनों समर्थको ने बाघमारा प्रखण्ड अध्यक्ष रतिलाल टुडू के आवसीय कार्यालय तिलाटाॅंड में एक्रित होकर झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का 46 वा जन्मदिन के मौके पर उनके फोटो चिन्ह के समक्ष केक काटकर सभी कार्यकर्ताओं समेत छोटे बच्चों को केक खिलाकर एक दूसरे को बधाई देते हुए हेमन्त सोरेन की लम्बी उम्र की कामना किये।इस दौरान बाघमारा प्रखण्ड अध्यक्ष रतिलाल टुडू ने कहा कि आज हमलोग मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन जी का 46 वां जन्मदिन केक काट कर मनाए है और यहां से निकलने के बाद असहाय एवम् गरीबों में फल अथवा सूखा राशन दान करेंगे ।हमारे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हमेशा मुख्य मंत्री के पद पे बने रहे। यही शुभकामना देते है। इस मौके पर सनातन सोरेन,सुरेन्द्र चौहान, विध्याधर मुर्मू, घलटू तिरुगुनाई,रौनक सिन्हा,टिंकू अंसारी,लखनलाल टुडू,अनिल उराव,आदि दर्जनों झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं मौजूद थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)