Dhanbad:मन की बात की 100 वें एपिसोड कार्यक्रम को लेकर बैठक

Dhanbad:

धनबाद:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के इस महीने के अंतिम रविवार को होने वाली 100 वें एपिसोड कार्यक्रम को लेकर धनबाद जिला महानगर में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में एक बैठक संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा की अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता है और पूरा विश्व इनकी बातों को गंभीरता से सुनता है और लाभान्वित होता है ।मन की बात कार्यक्रम के द्वारा प्रधानमंत्री देश के विभिन्न भागों के प्रतिभाओं को पूरे विश्व के सामने रखते हैं प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से कई क्षेत्र लाभान्वित हुए। भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के कार्यकर्ता से आग्रह करूंगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड कार्यक्रम में समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें और इस कार्यक्रम को देखने के लिए आग्रह करें। सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम मैं धनबाद जिला महानगर ने अच्छा काम किया है जो थोड़े बहुत बूथ बच गए हैं। उन्हें भी शीघ्रता पूर्वक पूरा कर ले धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि यह हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है की इस महीने में हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड कार्यक्रम को सुनेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा जनता के बीच बहुत उत्साह देखा जा रहा है।प्रदेश उपाध्यक्ष तथा मन की बात कार्यक्रम के धनबाद के प्रभारी विनोद शर्मा ने कहा की धनबाद महानगर में कुल 17 मंडल हैं। सभी मंडल यह प्रयास करें कि अपने सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड को कार्यकर्ताओं तथा आम जनता के बीच में उत्सव की तरह मनाए।जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि धनबाद जिला महानगर में कुल 1159 बंथ हैं ।सभी एक 1159 बूथों पर यह कार्यक्रम होगी तथा समाज के हर वर्ग को इस कार्यक्रम को देखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। शीघ्र ही बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम में जो थोड़े बहुत बूथ बच गए हैं। वहां भी बूथ सशक्ति करण कार्यक्रम पूरा कर लिया जाएगा।
मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश द्वारा धनबाद जिला महानगर के सह प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल ने कहा की धनबाद जिला महानगर के कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत मन की बात कार्यक्रम धनबाद जिला महानगर में ऐतिहासिक सफल होगा।बाघमारा विधायक के विधायक प्रतिनिधि शरद महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता और समाज में काफी उत्साह देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम निश्चित रूप से ऐतिहासिक होंगे।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नितिन भट्ट ने तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री श्रवण राय ने किया।
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, राजकुमार अग्रवाल, मानस प्रसुन, धनेश्वर महतो, महेन्द्र शर्मा, बिरेंद्र हांसदा, उमेश यादव, महेश पासवान, सुमन अग्रवाल, कंचन चौरसिया, सुरेश महतो, कन्हैया पांडेमिल्टन पार्थ सारथी, चन्द्र शेखर मुन्ना,रमा सिन्हा,महावीर पासवान,योगेन्द्र यादव,ध्रुव हांडी, निर्मल प्रधान,मौसम सिंह, बच्चु राय,राकेश सिंह,शिवेन्द्र सोनु, विकास मिश्रा,सुमन सिंह,पप्पू सिंह,संतोष शर्मा,आभिषेक पांडे,विशाल श्रीवास्तव,शशीकांत नीला,प्रकाश राम गुप्ता,बृजनंदन शर्मा,रामदेव महतो
उमेश सिंह, रिंकू सिन्हा,कार्तिक महतो तरुण राय,चिंटू शर्मा, निरज सिन्हा,जितेन्द्र माली, राजकुमार माली
सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts