चलकुशा:-थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवाटांड में एक महिला पर सियार ने हमला कर दिया। घटना बुधवार की सुबह की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमीदा खातून,पति अमानत अंसारी खेत तरफ गई थी, इसी दौरान सियार ने अचानक हमला कर दिया जिससे पैर, हाथ समेत अन्य जगहों पर पंजा व दांत से महिला को घायल कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजनों ने उन्हें चलकुशा अस्पताल लाया। जंहा चिकिस्तकों द्वारा उपचार किया गया। महिला की बेहतर इलाज हेतु परिजनों ने कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

