![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1280,h_576/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210921-WA0013.jpg)
चलकुशा:- प्रखंड मुख्यालय के सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी व अंचल अधिकारी शशिकांत सिंकर की उपस्थिति में बैठक किया गया। बैठक में मुख्य रूप से मतदाता सूची में शुद्धीकरण को लेकर एवं मतदाता सूची से वंचित लोगों का नाम जोड़ने को लेकर चर्चा किया गया। मौके पर प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी शौलेश रंजन, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह, भाजपा जिला मंत्री जयदेव चौधरी ,प्रमुख प्रतिनिधि केदार यादव, उपप्रमुख दुर्गा यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सलीम अंसारी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विजय चौधरी, मुखिया सुभाष ठाकुर , भुनेश्वर दास, अजहरुद्दीन मुखिया प्रतिनिधि सुबोध चौधरी, लखन साहब ,वीरेंद्र यादव, दशरथ यादव ,युवा समाजसेवी आलोक सिंह ,बसंत पांडे, भुनेश्वर स्वर्णकार उमेश साव इत्यादि लोग उपस्थित थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)