![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_800,h_446/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210923-WA0021.jpg)
धनबाद : आसनसोल-दुर्गापुर की पुलिस ने बराकर फांड़ी की सक्रियता से गुरुवार को हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। बंगाल-झारखंड सीमा पर जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा गया। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किये जाने की जानकारी मिली है।
पुलिस फिलहाल पकड़े गये व्यक्ति को लेकर छापेमारी कर रही है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। बताया जाता है कि झारखंड नंबर बाइक लेकर एक युवक जा रहा था। उसके पास काला बैग था।
पुलिस ने उसे रोककर छानबीन की। उसमें हथियार भरा था। पुलिस को आशंका है कि वह अंतरराज्यीय हथियार तस्करी के गिरोह से जुड़ा है। पुलिस उसे लेकर विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर रही है।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)