![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_780,h_453/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211016-WA0021.jpg)
बरकट्ठा:- शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर बरकट्ठा वासियों ने भारी उत्साह से पर्व उत्सव मनाया ।कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार समस्त पूजन विधि सम्पन्न कराई गई। शनिवार को माता दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए विसर्जन झांकी निकाली गयी। झांकी में परंपरागत रूप से ढोल की थाप पर श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा की प्रतिमा के साथ बरकट्ठा बाजार, डाकडीह, परबत्ता का भ्रमण करते हुए बेलवा नदी घाट में विसर्जन किया। इसके पूर्व दुर्गा मंडप में माता दुर्गा की विदाई में महिलाओं ने खोइन्छा भरा। खोइन्छा देने के बाद विवाहित महिलाओं ने सिंदूर खेला किया। माता दुर्गा के श्रद्धालु भक्तों ने नम आंखों से माता की विदाई की। प्रतिमा विसर्जन को लेकर निकाले गए जुलूस में प्रशासन और पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ शांति व्यवस्था को लेकर चुस्त रहे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)