![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1280,h_957/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211021-WA0026.jpg)
नालसा नई दिल्ली और माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के अध्यक्ष के आदेशानुसार ,जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के सचिव के मार्गदर्शन में देवरी तीसरी, गांवां प्रखंड के चिकनाडीह, खटोरी, मानिकबाद बैरिया,भंडारी,तीसरी,खरखरी,बरवाडीह ,सांख, सेरूवा, गांवां, पसनौर पंचायत के विभिन्न गाँव जा कर पैन इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत का अमृत महोत्सव के अवसर पर कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। पीएलवी प्रवीण वर्मा और सुबोध कुमार साव ने संयुक्त रूप से उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इसमें गरीब ,असहाय, महिला ,वृद्धा, अनाथ बच्चा इन लोगो को निःशुल्क में कानूनी की जानकारी देकर सहयोग करता है। पीएलवी मुकेश वर्मा और दीपक कुमार विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से उपस्थित लोगों जो जानकारी देते हुए कहा कि विधिक जागरूकता रथ के माध्यम से सुदूरवर्ती इलाकों तक आमजनों को कानून की जानकारी पहुँचा कर जागरूक किया जा रहा है।ताकि कानून की जानकारी के अभाव से किसी भी वर्ग के लोग वंचित ना रहे।पीएलवी महेंद्र प्रसाद वर्मा और सहदेव साव संयुक्त रूप से उपस्थित लोगो को झालसा रांची तहत निःरोगी भवः योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी लोग कानून के जानकारी के बिना मूलभूत अधिकारों से वंचित ना रहे।डालसा से प्राप्त पम्पलेट को आमजानो को वितरण किया गया।गठित टीम के द्वारा आमजनों को विधिक जागरूकता रथ गांव गाँव पहुँचकर निःशुल्क कानून की जानकारी देकर जागरूक कर रहे है।सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकरी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दिया गया।उक्त अवसर पर दिवाकर वर्मा,राजकुमार मंडल,किशोर मंडल,शंकर मंडल,गीता देवी,इन्द्रदेव यादव,सुनील राय,सुधीर राय उपस्थित थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)