![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1280,h_960/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211124-WA0017.jpg)
पुटकी :- देव पब्लिक स्कूल ,लोयाबाद कोक प्लांट में बुधवार को पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय निर्मल कुमार वर्मा के स्मृति में देव पब्लिक स्कूल एवं कलावती आई हॉस्पिटल शास्त्री नगर धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में लोयाबाद पांडर कनाली पंचायत में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर का उद्घाटन पाण्डरकनाली पंचायत के मुखिया श्रीमती कुसुम देवी ने फिता काट कर किया। ज्ञात हो की स्वः निर्मल कुमार वर्मा बीते दशकों से शिक्षा के प्रसार हेतु जीवनपर्यंत अपना बहुमूल्य योगदान समाज उन्नति में दिए हैं। उन्हें याद करते हुए डॉक्टर मुन्ना सिंह, डॉक्टर पूजा सिंह एवं उनके मेडिकल टीम द्वारा 100 से अधिक मरीजों का नेत्र जांच कर निशुल्क दवा वितरण एवं उपचार किया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि जय प्रकाश पासवान, प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर श्रीवास्तव, सतनारायण भद्रो, दिवाकांत झा, अशोक मलाकार, मुकेश पासवान , चंडी हरि, मोहन मंडल, प्रसिद्ध नारायण झा, आरके ठाकुर,विक्की ,राहुल एवं प्रशांत सक्रिय भूमिका में रहे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)