![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210706-WA0004-240x172.jpg)
पुटकी :- मच्छरों से बचाओ के लिए सोमवार को प्रगति महिला समिति द्वारा पुटकी बलिहारी क्षेत्र के कुस्तौर तीन नम्बर में मच्छरदानी एवं मास्क वितरण किया गया। करीब तीस जरूरत मंद परिवारों के बीच वितरित किया गया। समिति के अध्यक्ष कलपना झा मिश्रा ने कहा कि इस कोरोना काल में कोरोना से बचाव करते हुए साथ ही मलेरिया, डेंगू एवं चिकन गुनिया जैसे बीमारियों से रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए ये प्रयास किया जा रहा है। इसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। समिति द्वारा लड़कियों के आत्मरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कराटे क्लासेस की भी व्यवस्था की जा रही है। समिति की सचिव रजनी सिन्हा ने कहा कि इस समाज सेवी विचारधारा से अपने आस पास के लोगो का उत्थान करने में प्रगति महिला समिति हमेशा आगे रही है और रहेगी। मौके पर रेखा प्रसाद, आशा सिन्हा, मौसमी मुखोपाध्याय, रजनी भगत, मीनू मिश्रा एवं मीनू साहा उपस्थित थी।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)