Dhanbad:आम आदमी पार्टी झारखंड प्रदेश प्रभारी श्री दुर्गेश पाठक जी ने झारखंड में नगर निगम एवं नगर पंचायत चुनाव के निमित्त दीप नारायण सिंह

आम आदमी पार्टी झारखंड प्रदेश प्रभारी श्री दुर्गेश पाठक जी ने झारखंड में नगर निगम एवं नगर पंचायत चुनाव के निमित्त दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में 4 सदस्यीय चुनाव कमेटी की घोषणा की है। उक्त कमेटी झारखंड में नगर निगम एवं नगर पंचायत चुनाव से निमित्त सारी तैयारियां कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी करके करेंगें। साथ ही साथ श्री पाठक ने कहा कि 15 अगस्त तक झारखंड प्रदेश की प्रदेश कमेटी की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री सह आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल एवं पीएसी के सदस्यों से विचार-विमर्श कर झारखंड प्रदेश कमेटी की घोषणा कर दी जाएगी। दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में 4 सदस्यीय झारखंड प्रदेश कमेटी की घोषणा होने से झारखंड के कार्यकर्ताओं में खुशी व्यक्त करते हुए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है । एवं प्रदेश के नव चयनित चार सदस्यीय समिति के सदस्यों को बधाई दी है। बधाई देने वालों में डा. अश्विनी कुमार, प्रीतम मिश्रा,भास्कर सुमन, कृष्ण मुरारी, राजेश वर्मा, शहीद अख़्तर, रहीश अफरीदी, शोभन बनर्जी, आदि ।

Related posts