जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनो चौक पर आज जदयू कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई बताते चलें कि
मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सोनो में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाया।अबीर गुलाल लगाकर खुशी मनाई। मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जदयू और अधिक सशक्त और मज़बूत होगा। पार्टी को सबल और सशक्त नेतृत्व मिलेगा। इस दौरान मनोज कुमार, मुकेश कुमार, राजीव कुमार, संजीव कुमार, ऋषि राज, विवेक कुमार,प्रवीण सिंह सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

