ब्यूरो रिपोर्ट जमुई
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज मंगलवार दिनांक 31 / 07 / 2021 को बलथर गांव के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में मंडरो निवासी घायल संतोष सिंह की स्वास्थ्य सलामती के लिए सर्वप्रथम पूजा अर्चना किया गया और हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रांगण में मौजूद ग्यारह विद्वान पंडितों के द्वारा पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन का आयोजन हुआ। इस हवन कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में घायल संतोष सिंह के शुभचिंतकों ने भाग लिया। बता दें कि शुक्रवार को शहरफरका में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में मड़रौ निवासी संतोष सिंह व उसके साथी राजेश सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे । उनकी सलामती के लिए लोगों ने माता दुर्गा से प्रार्थना किया और हवन भी किए ।घटना के बाद से लोग सकते में हैं। घायल संतोष सिंह व उसके साथी राजेश सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर वहां उपस्थित लोगों में मिथिलेश सिंह , अनिल राम दीपक सिंह ,दीनदयाल राय , मनोज पांडे , बासुदेव पांडेय, मुकेश दुबे, राजीव दुबे ,अमित दुबे , मंटून राय , उपेंद्र पांडेय , हृदय नारायण राय , संजीत सिंह , दिपक सिंह , शैलेंद्र पांडेय, श्याम किशोर सिंह , मंटू राम , विवेक दुबे , धनंजय सिंह , जय कांत पांडेय सहित बहुतों ग्रामीण उपस्थित थे ।

