![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1280,h_960/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210831-WA0098.jpg)
जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के चकाई प्रखंड क्षेत्र के बरमोरिया के चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में नक्सली चंदन पंडित को सुरक्षाबलों ने कड़ी मशक्कत के बाद गुप्त सूचना के आधार गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सली की पहचान चंदन कुमार पंडित पिता अर्जुन पंडित ग्राम थम्हन थाना चरका पत्थर के रूप में किया गया है। बताया जाता है कि चंदन पंडित नक्सली सुनील मरांडी का गिरोह का मुख्य सदस्य एवं दस्ता में मुख्य भूमिका में रहता था।जिसे गुप्त सूचना के आधार पर चकाई एवं चरका पत्थर की पुलिस ने उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत बोगी पंचायत के टोला पहाड़ बराजोर गांव में चतुर हेंब्रम एवं उसके पुत्र अर्जुन हेंब्रम की हत्या मामले में नामजद नक्सली सुनील मरांडी एवं नो अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।जिसके बाद से लगातार चकाई, चरका पत्थर, भेलवाघाटी पुलिस जंगली क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी दौरान सोमवार को चरका पत्थर थाना क्षेत्र के थमहन गांव से नक्सली चंदन मरांडी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया
। गिरफ्तार नक्सली पर चकाई थाना कांड संख्या 175/ 21 धारा 147, 148 ,149, 341, 323,302, 120बी भा द वि एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 16 /1a, 16a, 18 बी,20, 22, 23 यूएपी के तहत मामला दर्ज था. विदित हो कि 6 दिन पूर्व बीते बुधवार की रात्रि चकाई थाना क्षेत्र के टोला पहाड़ स्थित बाराजोर गांव निवासी चतुर हेंब्रम एवं उसके पुत्र अर्जुन हेंब्रम की नक्सलियों द्वारा पुलिस मुखबिरी के आरोप में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.इसके बाद मृतक अर्जुन हेम्ब्रम की पत्नी द्वारा गांव के ही नक्सली सुनील मरांडी, चरकापत्थर थाना क्षेत्र के थमहन गांव निवासी चंदन कुमार पंडित सहित 10 को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।वहीं इस संबंध में चकाई थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली चंदन कुमार पंडित ने अपना अपराध स्वीकार किया है. तथा कांड में शामिल अन्य मित्रों का नाम बताया है।साथ ही अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)