![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_2048,h_2048/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/09/1631540983053.jpg)
जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आगामी पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज है। पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड में 261 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 253 मुख्य मतदान केंद्र व 8 सहायक मतदान केंद्र हैं। मतदान केंद्रों पर आधारित सुविधाओं का निरीक्षण किया जा रहा है।इसी कड़ी में बीडीओ ममता प्रिया , सोनो थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्य देव महतो ,अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने प्रखंड के दर्जनों मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया। पदिधिकारीयो ने इस दौरान सभी मतदान केंद्र पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मतदान केंद्र पर स्त्री पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था, मतदाताओं के लिए रैंप की व्यवस्था, शेड की व्यवस्था, बिजली, पानी आदि की जांच की गई है। उन्होंने कहा कि प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं यथा रैम्प, पेयजल,बिजली आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करवाया जा रहा है। चुनाव से पूर्व प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर सारी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी जाएगी।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)