हजारीबाग: पेट्रोल- डीजल के साथ दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं के आसमान छूते दामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार फेल है डॉ.जमाल अहमद

हजारीबाग झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के जोनल प्रवक्ता डॉ. जमाल अहमद ने रसोई गैस (प्रति सिलेंडर ₹25) पेट्रोल- डीजल के साथ दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं के आसमान छूते दामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कीमतों को नियंत्रित करने के मामले में फेल हो गई है। इससे देश के आम जनों में सुख, शांति व समृद्धि छीन गई है। आज महंगाई की मार से किसान, कामगार, मध्यमवर्ग और मेहनतकश के सभी लोग परेशान है और देश के आम लोग दोबारा चूल्हा जलाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उज्जवला गैस के लाभार्थी के यहां गैस चूल्हा और सिलेंडर मात्र शोभा की वस्तु बनकर रह गई हैं। अपना देश कृषि प्रधान देश है। वर्तमान समय में पूरे देश में खेती का काम चल रहा है, ऐसे में पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों का असर इस काम में भी दिख रहा है, जिससे कि अन्नदाता किसान परेशान हैं। कोरोना महामारी की वजह से वैसे भी आमदनी कम हो गई है आर्थिक तंगी के दौर से गुजरते देशवासियों को जहां केंद्र सरकार को राहत देना चाहिए, वही दैनिक उपयोग की हर वस्तु के बढे दामों ने आम लोगों को मुश्किल में डाल दिया है, जो सरकार की आर्थिक नीति की विफलता का प्रमाण है।

Related posts