![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1280,h_941/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211212-WA0020.jpg)
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा जन जागरण कार्यक्रम के तहत कमरतोड़ महंगाई के विरोध में जयपुर में आयोजित रैली ऐतिहासिक एवं सफल रहा,उक्त रैली में देश के कोने-कोने से लाखों लाख की संख्या में जनसैलाब उमड़ी एवं सभी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी,राहुल गांधी,प्रियंका गांधी एवं देश एवं प्रदेश के तमाम बड़े नेता एवं कार्यकर्ता उक्त रैली में शामिल हुए,उक्त रैली में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने केंद्र की विफल मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया, उक्त आयोजित रैली में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह जी के नेतृत्व में जिला से सैकड़ों कांग्रेसजन जयपुर रैली में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज की, मौके पर उपस्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह जी को धनबाद जिला से उक्त रैली में मजबूती के साथ उपस्थिति दर्ज करने के लिए शुभकामनाएं दी, उक्त रैली में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अजय दुबे,एआईसीसी सदस्य मदन महतो,मनोज यादव,रमेश जिंदल,वैभव सिन्हा,संजय महतो,मनोज कुमार हाड़ी,प्रदीप पांडे सहित दर्जनों कांग्रेसजन कांग्रेस पार्टी द्वारा महंगाई के विरुद्ध जयपुर में आयोजित रैली में मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211212-WA0019.jpg?resize=1024%2C768&ssl=1)
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)