![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1500,h_1000/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211210-WA0069.jpg)
जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जमुई/ सोनो :::बिहार सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री सह स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह शुक्रवार को प्रखंड के नैयाडीह पंचायत के बोझायत गांव पहुंचे और मृतक रामेश्वर मांझी के परिजनों से मिलकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। बीते दिनों बोझायत निवासी 75 वर्षीय रामेश्वर मांझी का निधन हो गया था। मंत्री ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि परिवार के मुखिया का निधन परिवार के सदस्यों के लिए अत्यंत पीड़ादायक होता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतक की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। रामेश्वर मांझी के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।दुःख की इस घड़ी में ईश्वर परिवार को संबल प्रदान करें। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)