![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1600,h_720/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211211-WA0036.jpg)
जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जमुई/ सोनो जिले के सोनो थाना क्षेत्र के बलथर पंचायत के अंगनापत्थर में शनिवार की सुबह एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बोलेरो का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल चालक की पहचान अंगनापत्थर निवासी 30 वर्षीय टुनटुन यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि टुनटुन, बोलेरो लेकर झाझा से घर अंगनापत्थर लौट रहा था। इसी क्रम में अंगना पत्थर के समीप तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक बिजली के खंभे से टकरा गई। इस दुर्घटना में टुनटुन के चेहरे में गंभीर चोट लगी। परिजनों ने घायल टुनटुन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पहले जमुई फिर पटना रेफर कर दिया गया है।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)