![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1600,h_720/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211217-WA0022-1.jpg)
जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
(जमुई):- सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बीआरसी सोनो में शुक्रवार को प्रखंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के 6 से 8 व 9 से 12 कक्षा के चयनित छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिला ग्रामीण विकास पदाधिकारी मु शफीक अहमद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सीताराम दास ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।मौके पर जिला ग्रामीण विकास पदाधिकारी ने कहा कि बीच-बीच में बच्चों के बीच इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से उसका बौद्धिक,मानसिक के साथ व्यक्तित्व का भी विकास होता है। इसलिए बच्चों को भी चाहिए कि इस तरह का कहीं भी कार्यक्रम आयोजित हो, उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाएं। वही निर्णायक मंडल को प्रस्तुत प्रदर्शनी में भाग लिए प्रतिभागियों के विजेताओं का चयन करने में काफी जद्दोजहद करना पड़ा। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 6 से 8 वर्ग में क्विज प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुरहेत की राजलक्ष्मी प्रथम, मध्य विद्यालय महेश्वरी का प्रियांशु कुमार द्वितीय व उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलवरिया का छात्र आयुष कुमार राज तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं इसी वर्ग में विज्ञान प्रदर्शनी में आदर्श मध्य विद्यालय सोनो की सृष्टि कुमारी प्रथम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमरावतीधाम पंचपहाडी का जय कुमार सिंह द्वितीय व मध्य विद्यालय चुरहेत का छात्र विशाल कुमार पांडेय तृतीय स्थान पर रहा। नौ से बारह वर्ग के क्विज प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय महेश्वरी का छात्र सत्यम कुमार प्रथम, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चुरहेत का अनुज कुमार द्वितीय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बटिया का छात्र अंकित कुमार पांडेय तीसरे स्थान पर रहा। विज्ञान प्रदर्शनी में उत्क्रमित उच्च विद्यालय सरधोडीह का सोनू कुमार प्रथम, उच्च विद्यालय अगहरा का विवेक भारती द्वितीय व परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा महक कुमारी सिंह तीसरे स्थान पर रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सीताराम दास, बीआरपी राजेश कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार आर्य, राजेंद्र दास, राजीव कुमार, विकास कुमार, शशि शेखर सुमन आदि मौजूद थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)