![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1040,h_780/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211224-WA0044.jpg)
जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जमुई सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चरकापत्थर थानाक्षेत्र के मरियम पहाड़ी स्थित ईसाइयों के सबसे बड़े पर्व क्रिसमस को लेकर प्रखंड के चरकापत्थर के मरियम पहाड़ी स्थित चर्च सज धज कर पूरी तरह तैयार है। चर्च में फादर मुक्ति प्रकाश मिंज द्वारा गौशाला की खूबसूरत झांकी सजाई गई है। फादर ने बताया कि शुक्रवार की मध्यरात्रि में प्रभु के जन्म लेते ही पूरा क्षेत्र क्रिसमस की बधाईयों से गूंज उठेगा। कोविड के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चर्च में पूरी रात पूजा अर्चना का दौर जारी रहेगा। चर्च को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। गौशाला की झांकी भी बनाई गई है। मान्यता है कि प्रभु यीशु का जन्म गौशाला में ही हुआ था। इसी परंपरा को कायम रखते हुए आज भी इसाई समुदाय गौशाला की झांकी तैयार करते हैं।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)