![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20230208-WA0018-2-240x172.jpg)
जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड मुख्यालय स्थित लालू नगर से एक युवक के आत्महत्या का मामला सामना आया है। मृतक अपने घर में लगी छत की कड़ी में गमछी के सहारे फंदे से झूलता हुआ पाया गया। मृतक की पहचान बंधु मांझी के पुत्र पप्पू मांझी(40) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर आत्महत्या की है। मृतक ने रविवार की देर रात अपने कमरे में सोने गया जबकि उसकी बीवी मायके गई हुई थी। रात में उसने गमछी के सहारे छत की कड़ी में फांसी लगा ली। सुबह स्वजनों ने देर तक नहीं उठने के बाद दरवाजा खोला तो पप्पू को फंदे से झूलता हुआ पाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)