![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230926-WA0011-240x172.jpg)
Posted by Dilip Pandey
जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने आज राजापुर परियोजना में भारी वाहनों की औचक जांच की।
इस संबंध में उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 120 से अधिक भारी वाहनों की जांच की गई। इसमें वाहनों का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस, रोड टैक्स, फिटनेस, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, लोड, पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (पीयूसी) सहित अन्य मानकों की जांच की गई।
उन्होंने बताया कि अब तक 40 वाहनों को जब्त किया गया है और आगे भी यह कार्रवाई जारी है। अभियान में लगभग 10 से 12 लख रुपए का जुर्माना प्राप्त होने का अनुमान है।
औचक निरीक्षण में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह के साथ जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी भी मौजूद थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)