भपेन्द्र पान्डेय
गिद्धौरः प्रखंड पंचायत गांव टोला में देवी मंडप भवन बनाने तथा इसे भव्य तरीके से सजा कर रखने का निर्णय ग्रामीणों ने लिया है।शनिवार को गांव में असाढ़ी पूजा हुई।पूजा सम्पन्न होते सम्पूर्ण गांव के ग्रामीणों की बैठक समाजसेवी कांशीराम दांगी के अध्यक्षता में की गई। बैठक में गांव के देवी मंडप में भवन बनाने सहित गांव के विभिन्न विषय पर चर्चा तथा विचार विमर्श किया गया। देवी मंडप सुंदरीकरण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी लेने तथा सहयोग राशि देने की घोषणा किया।देवी मंडप में भवन निर्माण कार्य तथा सुंदरीकरण को लेकर एक समिति का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से मुखिया राजेश कुमार दांगी को समिति का अध्यक्ष बनाया गया। समाजसेवी निरंजन दांगी को उपाध्यक्ष,वंशी दांगी को सचिव,राजेश दांगी को सहसचिव,आशीष कुमार साव को कोषाध्यक्ष,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कपिल कुमार को सहकोषाध्यक्ष
बनाया गया। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा गांव के सभी मालिक एवं छड़िदार को पदेन सदस्य बनाया गया।
बैठक में पंचायत समिति सदस्य महादेव दांगी, सुरेश प्रसाद राणा, मनोज कुमार कुशवाहा सुनील कुमार राणा विकास कुमार संतोष निराला महावीर दांगी, तीरथ दांगी, विनोद पासवान, लखन दांगी, ननकू ठाकुर, प्रसाद्धी राणा समेत कई ग्रामीण शामिल थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)