![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210722-WA0010-240x172.jpg)
हजारीबाग :- भाजपा बरकट्ठा मण्डल की कार्यसमिति की बैठक दिव्य कल्याण आश्रम बरकट्ठा में मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक की अध्यक्षता में की गई।बैठक प्रभारी शैलेंद्र सिन्हा की उपस्थिति में संपन्न हुई ।बैठक का शुभारंभ डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवम् पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। संचालन महामंत्री विरेन्द ठाकुर ने किया।बैठक की अध्यक्षता कर रहे टुकलाल नायक ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती के लिए पंचायत प्रभारियों को अपने अपने पंचायत में बूथ प्रभारी के साथ मिलकर बूथ स्तर को मजबूत करें ताकि सभी वर्गो की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।प्रभारी शैलेन्द्र सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार जनहित में गरीबों के लिए अनेक कार्य कर रही है जिसे हमें जनता के बीच ले जाने की जरूरत है।महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए संगठन से जोड़ने को कहा ताकि संगठन और मजबूत हो सके।उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में संगठन को मजबूत करने का प्रयास जारी रखना है।बैठक में मंडल के पदाधिकारीगण,सभी मंच मोर्चा के अध्यक्ष,शक्ति केंद्र के संयोजक, सहसंयोजक एवं पंचायतों के प्रभारी उपस्थित हुए।
बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री वीरेंद्र शर्मा, अशोक गुप्ता ,उपाध्यक्ष त्रिवेणी यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू प्रसाद ,किसान मोर्चा अध्यक्ष छोटेलाल प्रसाद ,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शमीम अंसारी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष जीवन यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना वर्मा ,जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि सुनील मेहता, अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि रघुवीर प्रसाद, जिला पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद ,पूर्व मंडल अध्यक्ष रीतलाल प्रसाद, कलेश्वर प्रसाद ,अरुण सिंह,बिंदु सोनी ,बेड़ोकला मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद, मंडल महामंत्री इंद्रदेव यादव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)