हजारीबाग:+2उच्च विद्यालय चलकुसा में एसएमसी का गठन पूर्ण रंजीत बने अध्यक्ष



हजारीबाग /चलकुसा:- उत्क्रमित+2 उच्च विद्यालय चलकुशा में विद्यालय प्रबंधक समिति का गठन को लेकर आमसभा की गई। सभा की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि लखन साव व संचालन प्रधानाध्यापक मोहम्मद नौशाद आलम ने किया। पर्यवेक्षक के रूप में लक्ष्मण दांगी उपस्थित थे।चुनाव में कुल 12 सदस्यों का चयन किया गया जिसमें 6 महिला तथा 6 पुरूष का चयन किया गया। चुनाव कार्य कोविड-19 गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए किया गया। चयनित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष के लिए रंजीत सिंह का चयन किया तथा उपाध्यक्ष के लिए सुनैना देवी को चयनित किया। मौके पर शिक्षक संदीप कुमार सिन्हा, विवेक कुमार दास ,मदन कुमार रजक ,प्रमोद कुमार पांडेय, प्रशांत कुमार सिंह, संजय पंडित ,विवेक पांडे ,दुर्योधन पंडित मौजूद थे। सदस्यों में नंदनी देवी, मुन्नी लाल पासवान,अनिल मोदी, सिकंदर यादव, मोहम्मद इरफान खलील ,त्रिवेणी मोदी, गीता देवी ,धनेश्वरी देवी, पिंकी देवी, मंजू देवी चुने गए तथा बैठक में दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts