![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210724-WA0016-240x172.jpg)
हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बड़ा अखाड़ा मठ में अवस्थित मंदिरों में पंहुचकर भारतीय संस्कृति के अनुरूप गुरु- शिष्य की परंपरा को जीवंत करते हुए गुरु का सम्मान किया। बड़ा अखाड़ा ठाकुर बाड़ी मंदिर में विधायक मनीष जायसवाल ने पूजा- अर्चना कर पुजारी से आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत श्री विजयानंद दास जी महाराज के अनुपस्थिति में उनसे फ़ोन पर आशीर्वाद लेकर पुजारी जी के माध्यम से शॉल व गुरुदक्षिणा प्रेषित कर सम्मानित किया। मौके पर विशेष रूप से सदर विधायक के विधानसभा विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर और विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी मौजूद रहे ।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)