![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1040,h_585/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220710-WA0007.jpg)
धनबाद: कुम्हारपट्टी छाटो काली मंदिर में शनिवार को आषाढ़ी काली पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे सप्पू महतो उपस्थित हुए। बताया गया कि यह पूजा वर्षों से यहां श्रद्धा भक्ति भाव से मनाया जाता है। लोगों की आस्था को देखते हुए इस वर्ष भी पूजा भव्य तरीके से मनाया गया। पूजा में आठ बकरे की बलि दी गई। मंदिर के पूजारी के विधि-विधान से सुबह दस बजे पूजा आरंभ किए। पूजा के लेकर मंदिर को बहुत ही आकर्षक रूप से साज-सज्जा किया गया था। मुख्य अतिथि सप्पू महतो ने बताया कि मंदिर के प्रति लोगाें की गहरी आस्था है। यहां दूर-दूर से लोग पूजा आराधना करने आते है। प्रत्येक वर्ष जो भी भक्त यहां पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगते है पूर्ण रूप से पुरी हाेने पर चढ़ावा भी चढ़ाते है। इसी उददेश्य से आज पूजा के दौरान बकरे की बलि चढ़ाई गई। मौके पर पूजा समिति अध्यक्ष भोला पंडित, सचिव निक्की कुमार, रवि सोनी, सुरेश पंडित, बम महतो, आशीष सोनी आदि मौजूद थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)