![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210728-WA0017-240x172.jpg)
भुपेन्द्र पान्डेय
पत्थलगडा:-(चतरा)प्रखंड मुख्यालय के इकलौते खेल मैदान का श्रमदान से मरम्मत कराया गया। प्रखंड मुख्यालय में उमाकांत पाठक खेल मैदान पिछले कई वर्षों से जर्जर था। मैदान जर्जर रहने की वजह से यहां कोई भी खेल प्रतियोगिता व टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो रहा था। इस स्थिति से फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन समिति ने थाना प्रभारी अविनाश कुमार को अवगत कराया। थाना प्रभारी मंगलवार को सुबह मैदान पहुंचे और खेल मैदान की दुर्दशा को देखकर वे चिंतित हुए। उन्होंने मैदान के मरम्मती के लिए आम लोगों को सामने आने की अपील की। उसके बाद प्रथम जयमंगल पांडे-नादिर अली फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन समिति के सदस्यों ने इस मैदान का मरम्मती करने का निर्णय लिया। इसी के आलोक में आज दिनभर जेसीबी व ट्रैक्टर लगाकर उबड़ खाबड़ मैदान को समतल किया गया। वहीं खेल प्रेमियों ने श्रमदान से मैदान को समतल किया और खेलने लायक बनाया। आज दिनभर खेल प्रेमी प्रमोद कुशवाहा, आशीष वर्मा, उपेंद्र वर्मा, विनय कुमार, जीतेंद्र तिवारी, संदीप सिंह सहित अन्य डटे रहे। मैदान की मरम्मत कराने में टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष मौलाना महफूज रहमान, मृत्युंजय कुमार, लेखराज टाइगर, त्रिलोकी राणा, सुनील कुमार व अन्य का विशेष योगदान रहा।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)