![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210811-WA0008-240x172.jpg)
भुपेन्द्र पान्डेय
गिद्धौर:-(चतरा)थाना के अंतर्गत एसपी राकेश रंजन से मिले निर्देश के बाद गिद्धौर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। मंगलवार को चतरा-हजारीबाग मुख्य पथ में थाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बिच थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छोटी व बड़ी गाड़ियों की जांच कीया। पुलिस नें हेलमेट ग्लप्स इंसुरेंस पेपर डिक्की समेत वाहनों के कागजातों की जांच कीया। इसी क्रम में बगैर हेलमेट,मास्क व कागजात के आवागमन करने वाले वाहन मालिकों को कड़ी फटकार लगाई गई।बताया जा रहा है कि अफीम तस्करों की आवाजाही को रोकने के उद्देश्य से पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी ने बताया कि विधि व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)