Dhanbad:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद

Dhanbad: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह जी की अध्यक्षता में हीरापुर विनोद नगर स्थित त्रिमूर्ति मंदिर के समीप स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान में स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद सम्मान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया, उक्त कार्यक्रम में पूर्व स्वतंत्रता सेनानी रहे स्व.शिवशंकर ठाकुर जो राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम,पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी,पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी तथा झारखंड के प्रथम राज्यपाल माननीय प्रभात कुमार द्वारा सम्मानित स्व.शिव शंकर ठाकुर के तैल-चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष द्वारा उनके पुत्री नीता ठाकुर एवं ठाकुर जी के दामाद विनय कुमार शर्मा पुष्पगु एवं गुलदस्ता देकर को सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम के प्रभारी अशोक श्रीवास्तव जी मौजूद थे।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व. शिवशंकर ठाकुर जी का स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, वे बहुत ही विनम्र स्वभाव के एवं मृदुभाषी थे, उन्हें पूरे कांग्रेस कमेटी की ओर से नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि दी गई,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहास हमारे महान स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जुड़ा हुआ है, देश के लिए बड़ी हर साल गर्व की बात है कि स्वतंत्रता के 75 में वर्ष में हम प्रवेश कर रहे हैं, इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में आज स्वतंत्रता सेनानी एवं सहित सम्मान दिवस मना रही है।
आगे श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों और उत्तराधिकारी के साथ-साथ हमारे शहीदों के अपार बलिदान का जश्न मनाने के लिए अपनी अनिवार्यता मानता है हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों एवं विचारों के साथ साथ उन लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के प्रति अपने आपको पुनः समर्पित करना है जिनके अथक लड़ाई के फलस्वरूप हमारे सिद्धांतों अधिकारों और संविधानिक उत्तरदायित्व की नींव पड़ी। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वतंत्रता सेनानी एवं शहिद सम्मान दिवस के अवसर पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करती है।
मौके पर मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी अशोक श्रीवास्तव कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा,मदन महतो,बी के सिंह, योगेंद्र सिंह योगी,राजेश्वर सिंह यादव,मनोज यादव,कामता पासवान, पप्पू कुमार तिवारी, संदीप कुमार कक्कू,डॉ संतोष कुमार राय, आसिफ रजा साहेब, पप्पू सिंह, भास्कर झा, रितेश सिंह, अमरनाथ प्रसाद समेत दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद थे।

Related posts