हजारीबाग/चलकुशा :-प्रखंड के ग्राम मनैया पंचायत में पारा शिक्षक बालेश्वर सिंह का शुक्रवार सुबह दस बजे अचानक तबियत खराब होने पर परिजनों के द्वारा आनन-फानन में बोकारो ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना से गांव में मातम छाया हुआ है ।घटना कि जानकारी विधायक अमित कुमार यादव को मिली तो शव यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया और परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त किया तथा पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया।मौके पर चलकुशा भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक वर्णवाल,मुखिया सुभाष ठाकुर,पिंटू मोदी, बैद्यनाथ राणा, किशोर मोदी,महेंद्र ठाकुर, कार्तिक रविदास,अश़ोक ठाकुर इत्यादि लोग शामिल हुए।

