![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_960,h_540/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210816-WA0013.jpg)
शान से मना जश्न ए आजादी की सालगिरह
धनबाद। युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) ने 75वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया। धनसार थाना अंतर्गत गांधी रोड में झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी वही शहीदों को नमन किया गया। मौके पर समाज के कई गणमान्य व बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे। इस बाबत मोर्चा के संयोजक दिलीप सिंह ने कहा कि यह तिथि जश्न ए आजादी का है। हमारे भारत को इसी दिन अंग्रेजो से आजादी मिली थी। लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत रहनी चाहिए। देश का आज एक एक युवा देश के प्रति मर मिटने के लिए तैयार है। हमसे पहले हमारा देश है यह भावना हमे अपने अंदर लाने की जरूरत है। मोर्चा आज यह भी संकल्प लेती है है कि देश की रक्षा के साथ – साथ समाज के दबे कुचले की भी रक्षा करनी है।
![](https://i0.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210816-WA0014.jpg?resize=1024%2C583&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210816-WA0012.jpg?resize=1069%2C609&ssl=1)
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)