![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1156,h_534/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20210625-WA0026.jpg)
हजारीबाग : प्रखंड मुख्यालय में जेएसपीएल के तत्वावधान में सखी मंडल के सदस्यों ने वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पंचायत भवन से किया गया। जागरूकता अभियान रैली बरकट्ठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होते हुए बरकट्ठा जीटी रोड, बाजार रोड तक भ्रमण किया। जागरूकता अभियान में महिलाओं ने लोगों से वैक्सीन लेने, साफ सफाई पर ध्यान देने की अपील की। सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं ने “कोरोना को हराना है,टीका जरुर लगाना है।” कोरोना की तीन दवाई मास्क, टीका और सामाजिक दूरी के नारे लगाया गया। जागरूकता रैली में सरस्वती देवी, अनीता देवी, ललिता कुमारी, शकुन्ती देवी, मालती देवी, रीना देवी, नीलम हेम्ब्रम समेत दर्जनों महिलाएं शामिल थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)