![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230419-WA0013-240x172.jpg)
Dhanbad Jharkhand News Azad Duniya News City news
धनबाद:बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर के जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह के नेतृत्व में रांची में हुए झारखंड के छात्रों विद्यार्थियों पर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।
पुतला लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय से निकलकर डांगी मोड़ तक आए और वहां पुतला दहन किया। मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड के छात्र छात्राओं पर हुए बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज का घोर निंदा करती है। इस सरकार में अपने हक और हुकूक के लिए आवाज उठाना गुनाह हो गया है। अगर छात्र मुख्यमंत्री से अपना हक मांगने जाते हैं तो उनके हकों को दबाया जाता है और आवाज उठाने पर लाठी-डंडों और अपने प्रशासन के बल पर उनको खामोश कराया जाता है।इसका घोर विरोध भारतीय जनता पार्टी करती है और विगत दिनों जिस प्रकार सचिवालय घेराव में लाठीचार्ज कर सैकड़ों लोगों को घायल किया गया था ठीक उसी प्रकार छात्र-छात्राओं के ऊपर लाठी चार्ज करके जिस प्रकार उनका खून सड़कों पर बहा है या खून बहाना हेमंत सरकार को महंगा पड़ेगा।
जिला अध्यक्ष भाजयुमो अमलेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा राज्य के युवाओं के प्रति संवेदनशीलता रखती है और अगर युवाओं के साथ कुछ गलत होता है तो हम युवा मोर्चा इसको बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं रहेंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नितिन भट्ट, मानस प्रसून,संजय झा, प्रियंका रंजन, तमाल राय, जयंत सिंह चौधरी, रवि मिश्रा, सुमित प्रमाणिक, नित्यानंद मंडल, राजीव राय, भट इत्यादि थे।
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230419-WA0012.jpg?resize=1024%2C473&ssl=1)
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)