Dhanbad:जिसमें मुख्य विषय देश के हर राज्य के हर जिले में 700 शिक्षा शुल्क विद्यालय खोलने का योजना योजना बनाई गई। इसमें सभी लोग देश के हर राज्य से जुड़े हुए प्रतिनिधियों ने अपना समर्थन दिया। इस विद्यालय में किसी भी मध्यम परिवार छोटे परिवार हो या बड़े परिवार के बच्चे को अपने जिले से दूसरे जिले में आईएएस आईपीएस एवं बहुत बड़े-बड़े प्रशासनिक पदाधिकारियों की तैयारी हेतु बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें शिक्षा शुल्क विद्यालय में ही अच्छी शिक्षा देकर उन्हें अच्छे पदाधिकारियों के लिए तैयारी कराई जाएगी, इस संगठन में विद्वानों की कमी नहीं है ,इसीलिए कि यह संगठन विद्वानों का ही संगठन है । जिसे इंडियन प्राइवेट टीचर एसोसिएशन अर्थात इप्टा के नाम से लोग जानते हैं। आज पुनः एक बार शिक्षा शुल्क विद्यालय के बारे में हमारे मुख्य अतिथि विनोद लाहिरी ने आशा व्यक्त किया की यह शिक्षा शुल्क विद्यालय पूरे देश में एक भारत के नई शिक्षा नीति में सुदृढ़ बनाने में सहयोग करेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव ने कहा की इस विद्यालय की उपलब्धियों को हमारे देश के दबे कुचले आदिवासी पिछड़े वर्ग के सदस्यों को सहजता पूर्वक सहयोग मिलेगा। साथ ही हमारे दिल्ली से तनवीर ने शिक्षा शुल्क विद्यालय को आगे बढ़ाने में अपना भरपूर समर्थन दिखाया। साथ ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर परमानंद मोदी ने अपने संबोधन में कहा अगले 5 सितंबर 2022 में हमारी संगठन की शिक्षा शुल्क विद्यालय ज्यादा से ज्यादा खुलेगा। आज का संबोधन में आरएन चौरसिया ने सहयोग यथार्थ बातें कहीं। मौके पर देश के कोने-कोने इप्टा के सदस्य इस गूगल मीट में शामिल हुए।

