![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1280,h_720/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210929-WA0014.jpg)
चलकुशा:-प्रखंड के ग्राम कटघरा में जमीन विवाद को लेकर उपरोक्त विवादित स्थल पर धारा 144 लगाया गया है। इस मामले में अनुमंडलीय पदाधिकारी के द्वारा एक वाद संख्या 149/21 के तहत की गई हैं। आवेदन में द्वितीय पक्ष के द्वारा अनुमंडल न्यायालय आदेश का पालन न करते हुए खाता न० 67 प्लॉट संख्या 1004 पर निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। मामले में प्रथम पक्ष सुमा देवी ने बताया की जब न्यायालय की बात अनसुना करें और अधिकारियों की बात भी अनसुना हो तो अब हम कंहा जाएं। इस मामले में एसडीओ पूनम कुजूर ने अंचल अधिकारी शशिकांत सिंकर एवं थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह को अभिलंब निर्माण कार्य को बंद कराने का आदेश दिया।अंचल अधिकारी ने बताया कि एक पक्ष को अंचल कार्यालय में बुलाकर निर्माण कार्य बंद करने आदेश दिया गया था। फिर भी विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू रखा।इस दौरान एसडीओ पुनम कुजूर को जानकारी मिलते ही चलकुशा मुख्यालय पहुंची और अधिकारियों को कडी़ निर्देश देते हुए तथा द्वितीय पक्ष को बुलाकर अतिशीघ्र कार्य बंद करने को कहा।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)