आजसू पार्टी ने बापू को किया याद



धनबाद। आजसू पार्टी के महानगर महासचिव दिलीप सिंह ,आजसू पार्टी के वार्ड प्रभारी अजय शर्मा, वार्ड अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, वार्ड सचिव बबलू पासवान, वार्ड उपाध्यक्ष दीपक यादव समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड 31 में किया गया। इस अवसर पर दिलीप सिंह ने कहा गांधी जी भारत एवं भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रेम मालाकार, विपिन यादव, रणधीर मालाकार, मिथुन महतो, जितेंद्र रजक, राजीव शर्मा, गुड्डू आदि मौजूद रहे।

Related posts