भुनेश्वर कुमार महातो संवाददाता बोकारो/ उपरघाट :- प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है।इसी क्रम में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंतर्गत जोबर पंचायत के फुसरो के मजदूर की महाराष्ट्र के अहमदनगर में शनिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।मौत के बाद परिजनों ने उनके अंतिम दर्शन के लिए सरकार से गुहार लगाई है।विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबार पंचायत के फुसरो निवासी उतिमचंद करमाली के 36 वर्षीय पुत्र नागेश्वर करमाली की महाराष्ट्र के अहमदनगर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई गयी।मौत की सूचना मिलते ही परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हैं।गांव वाले भी शोक में हैं। मृतक नागेश्वर करमाली पोकलेन ऑपरेटर के रूप में कार्य था।मृतक अपने पीछे पत्नी सावित्री कुमारी पवन करमाली(13) पम्मी कुमारी(12) और परी कुमारी(12) को अपने पीछे छोड़ गया! बताते दे की झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है।इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है।रोजी-रोटी की तलाश में प्रदेश गये प्रवासी झारखंडी मजदूरों की मौत का सिलसिला जारी है। हर रोज झारखंड के किसी न किसी इलाके से प्रवासी मजदूर की दूसरे राज्यों या विदेश में मौत की खबरें आ रही है। सरकार को झारखंड ने ही रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि मजदूरो का पलायन रोका जा सके।
कतरास थाना क्षेत्र में लूट की योजना बनाते तीन अपराधी गिरफ्तार
कतरास थाना क्षेत्र में लूट की योजना बनाते तीन अपराधी गिरफ्तार
You must log in to post a comment.