निर्दय पति ने पत्नी पर किया तावा से जानलेवा हमला, पति फरार , पत्नी की हालत नाज़ुक




धनबाद के तोपचाची थाना क्षेत्र में रहने वाले पवन भगत पति अपनी पत्नी सोनी देवी पर जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।जानलेवा हमला करने के बाद पवन भगत फरार हो गया।सोनी खून से लथपथ हमले में हो गई है।घायल सोनी देवी को ससुराल वाले तोपचाची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद एसएनएमएमएच अस्पताल रेफर कर दिया है।महिला की स्थिति बेहद नाजुक है चेहरे पर प्रहार के कारण पूरा चेहरा बिगड़ गया है।इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी श्वेता गुंजन द्वारा तोपचाची थाना को घटना की जानकारी दी,लेकिन तोपचाची पुलिस स्वास्थ्य केंद्र नही पहुची।इस दौरान घायल सोनी को धनबाद रेफर कर दिया गया।
मामले के बारे में बताया जाता आरोपी पवन भगत गोमो रोड का रहने वाला है।आज दोपहर को पति पत्नी में चाट चोउमिन दुकान का आइटम बनाने को लेकर विवाद हुआ था।दोनों पति पत्नी में बहस शुरू हो गया।इसी दौरान पति पवन अपनी पत्नी सोनी पर तावा से प्रहार कर दिया।इस जानलेवा हमला में सोनी गम्भीर रूप से घायल हो गई।चेहरे में चोट आई।पूरा चेहरा हमले से बिगड़ गया।हमले के बाद आरोपी पति फरार हो गया।गम्भीर चोट में सोनी दर्द से चिल्लाने लगी।जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोपचाची लाई गई।स्थिति गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।
वही घायल सोनी के जेठानी ने कहा पवन का चाट चोउमिन का दुकान है।इसी में विवाद दोनों में हुआ और पवन अपनी पत्नी पर तावा से हमला कर दिया।
वही तोपचांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी श्वेता गुंजन ने कहा कि घायल महिला की स्थिति बहुत गम्भीर है। एसएनएमएमएच धनबाद रेफर कर दिया गया है।स्थिति नाजुक है।पुलिस को घटना की जानकारी दे दिया गया है।

Related posts