![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_640,h_360/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/1635700728038.jpeg)
धनबाद। सिंफर के पांच वैज्ञानिकों को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की विश्व के शीर्ष 2 फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। सूची 19 अक्टूबर 2021 में प्रकाशित हुई है। यह एक बड़ी उपलब्धि है कि उच्च स्तरीय एवं गुणवत्ता पर शोध अनुसंधान की दिशा में यह संस्थान श्रेष्ठतम मानक स्थापित कर रहा है। संस्थान के निदेशक डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने इस उपलब्धि के लिए सिम्फर के सभी सदस्यों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष विश्व के शीर्ष 2 फीसदी विज्ञानियों की सूची जारी करता है। सिंफर के पांच वैज्ञानिकों ने अपने उत्कृष्ट कार्य व अथक परिश्रम से विश्वस्तरीय सूची में अपनी जगह बनाई है।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)