![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1040,h_780/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211125-WA0036.jpg)
बरकट्ठा:- बेलकपी पंचायत अंतर्गत बेलकपी निवासी ममता देवी ,पति उदय पांडेय एक हत्या मामले के आरोपी अभियुक्त है जो न्यायालय से फरारी घोषित होने पर पुलिस ने घर की कुर्की जब्ती की है। अभियुक्त ममता देवी अपने घर से फरार है। न्यायालय में समर्पण को लेकर इनके घर में इश्तहार चिपकाया गया। इसके बाद भी न्यायालय में समर्पण नहीं किये जाने के बाद कुर्की की कार्रवाई की गई। घर कुर्की के क्रम में जब्त सामान को आरोपी के गोतिया को जिम्मानामा पर दिया गया। कुर्की जब्ती कार्रवाई में बतौर दंडाधिकारी के रूप में बीईईओ अशोक पाल, बेलकपी मुखिया गुड्डी देवी, मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन राणा, उपमुखिया सुरेश पांडेय, एसआई रविंदर कुमार, मनोज कुमार अपने दल बल के साथ उपस्थित थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)